भूपेश के जन्मदिन पर किया किसानों का सम्मान



दल्ली राजहरा :- किसान कांग्रेस कमेटी दल्ली राजहरा द्वारा जैन भवन चौक पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का जन्मदिन केक काटकर मनाया गया। इस दौरान किसान सम्मान समारोह का आयोजन कर किसानों को सम्मानित किया गया।

किसान नेताओं तथा कांग्रेस के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जन्मदिन की खुशी में केक काटा और एक दूसरे का मुंह मीठा कराया। चौक से गुजर रहे लोगों को भी केक खिलाया गया। इस अवसर पर किसान सम्मान समारोह आयोजित किया गया। अतिथि ब्लॉक अध्यक्ष अशोक बांबेश्वर, नगर पालिका अध्यक्ष शीबू नायर, मंत्री के मीडिया प्रभारी विवेक मसीह, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सेवादल संतोष पाण्डेय और नोमेश रामटेके नगर अध्यक्ष किसान कांग्रेस ने किसानों का शॉल श्रीफल और किसान गमछा के साथ सम्मान किया। हैं तैयार हम, भरोसा बरकरार फिर से कांग्रेस सरकार के नारे के साथ किसानों व नगरवासियों को थैला, भूपेश सरकार के जन कल्याण कारी योजनाओं का पाम्पलेट बांटे गए। भूपेश सरकार द्वारा किसानों को फायदा पहुंचाने के लिए चलाई जा रही योजनाओं के बारे में बताया गया। इन योजनाओं का लाभ आज किसानों को मिल रहा है। इसी आधार पर आगामी विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को वोट देकर फिर से कांग्रेस की सरकार बनाने में मदद करने की अपील की गई।कार्यक्रम का संचालन किसान कांग्रेस नगर अध्यक्ष नोमेश रामटेके ने और आभार प्रदर्शन आदिल खान ने किया।

इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष अशोक बांबेश्वर, नगर पालिका अध्यक्ष शीबू नायर, मंत्री के मीडिया प्रभारी विवेक मसीह, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सेवादल संतोष पाण्डेय, जिला सयुक्त महामंत्री विजय जोगदंड, कामगार मजदूर कांग्रेस के नगर अध्यक्ष रामू शर्मा , ब्लॉक उपाध्यक्ष जोगेंद्र ठाकुर, सुदामा शर्मा, महामंत्री प्रवीण शर्मा, रुबी एंथोनी, शकील गुड्डन खान, जितेंद्र मेश्राम, सचिव विल्सन मैथ्यू, फ्रांसिस कोलिन, युवा नेता परितोष हंसपाल, जसविंदर सिंह गिल, एल्डरमैन जी. ईश्वर राव, जगदीश श्रीवास, कांग्रेस एससी प्रकोष्ठ के जिला सचिव अजय बघेल, खेल प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष विलियम भौरा, एनएसयूआई के नगर अध्यक्ष आकाश सिंह, निहाल, अशोक, अभय, झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के नगर अध्यक्ष जावेद खान, आदिल खान, सुखराम निषाद,कुंदन ,भूषण कुमार सोनी, हिमांशु शेंडे, कुंजलाल नेताम, ओमकार सिंह नेताम सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *