भूपेश बघेल के जन्मदिन पर मरीजों को फल वितरण



भानपुरी :- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का जन्मदिन दिन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नारायणपुर द्वारा विधायक एवं छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष चंदन कश्यप की उपस्थिति में राजीव भवन करंदोला मे केक काटकर मनाया गया। विधायक चंदन कश्यप और अन्य नेताओं ने मरीजों को फल वितरण भी किया।

ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय में कार्यकर्त्ताओं ने भूपेश बघेल के जन्मदिन का जश्न मनाया। विधायक ने केक काटा और नेताओं व कार्यकर्त्ताओं को खिलाया। विधायक चंदन कश्यप एवं सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सिविल अस्पताल भानपुरी पहुंच कर वहां ईलाज के लिए भर्ती मरीजों तथा उनके परिजनों को फल वितरित किया। इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जितेंद्र जैन, ब्लॉक उपाध्यक्ष धनुर्जय नेताम, वरिष्ठ कोंग्रेसी श्यामसुंदर पांडे, महेंद्र पांडे, रतू कश्यप, महादेव कश्यप, देवेश यादव, सोमारु बघेल, मानकू, सत्यकांत एवं अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *