बस्तर की संस्कृति को दुनियाभर में पहुंचाई सीएम ने बेंजाम

लोहंडीगुड़ा :- चित्रकोट के विधायक राजमन बेंजाम ने आज लोहंडीगुड़ा विकासखंड की ग्राम पंचायत तारागांव के बांडाकोट पारा में बस्तर जिला खनिज संस्थान न्यास मद के पांच लाख रु. की लागत से बनने वाली कोटगुड़ीन माता देवगुड़ी का भूमिपूजन किया।

ग्रामीणों को संबोधित करते हुए विधायक राजमन बेंजाम ने कहा कि देवगुड़ी और मातागुड़ी संस्कृति की पहचान और आस्था का प्रतीक धर्मस्थल है। देवगुड़ी के संरक्षण और कायाकल्प की जिम्मेदारी प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार ने ले रखी है। इस अमूल्य संस्कृति से दुनिया को अवगत कराना और देवगुड़ी को पर्यटन केंद्र का दर्जा दिलाना हमारी सरकार का मुख्य उद्देश्य है। श्री बेंजाम ने कहा कि भाजपा के लोग शांत बस्तर को अशांत करना चाहते हैं। धर्म के नाम से राजनीति कर भाई- भाई को लड़ाने का काम भाजपा नेताओं द्वारा किया जा रहा है। उनके इस कृत्य को क्षेत्र की जनता देख रही है। बस्तर को अशांत करने में उनको सफल होने नही देंगे।

इस दौरान जिला पंचायत सदस्य मालती मौर्य, जनपद अध्यक्ष महेश कश्यप, महिला आयोग की सदस्य बालो बघेल, जनपद सदस्य पदमनी, सरपंच बालसिंग कश्यप, प्रेमबती बाकड़े, गोमती बघेल, समलू राम नाग, चैती बघेल, सोनीबाई, बलिराम पुजारी, सामनाथ माटी पुजारी, रैनू पुजारी एवं अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *