साईकिल पाकर बेटियों के होठों पर खिल उठी मुस्कान
विधायक चंदन कश्यप ने बांटी छात्राओं को साईकिलें
भानपुरी :- साईकिल मिलने से हाई स्कूल जमगांव में पढ़ रही बेटियों के होठों पर मुस्कान खिल उठी। छात्राओं ने कहा – थैंक यू भूपेश कका एंड थैंक यू चंदन अंकल। आप दोनों ने हमारी बहुत बड़ी परेशानी दूर कर दी है। सचमुच आप लोग ग्रेट हैं।
विधायक नारायणपुर एवं छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष चंदन कश्यप ने मंगलवार को शासकीय हाई स्कूल जामगांव मे कक्षा 9वीं में अध्ययनरत छात्राओं को छत्तीसगढ़ शासन की महत्वपूर्ण योजना सरस्वती साइकिल योजना के तहत निशुल्क साइकिल वितरण किया। विधायक चंदन कश्यप ने कार्यक्रम के दौरान सभी छात्र- छात्राओं को उज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। श्री कश्यप ने कहा कि प्रदेश के विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध है। हिंदी माध्यम के साथ साथ अंग्रेजी माध्यम की भी शिक्षा उपलब्ध कराने में हमारी सरकार सफल साबित हुई है। प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व और उनकी दूरगामी सोच का परिणाम है कि आज प्रदेश में शिक्षा क्रांति आ चुकी है। भाजपा के शासनकाल में आदिवासी क्षेत्रो के स्कूलों को बंद करने का कार्य किया गया। हमारी कांग्रेस सरकार ने 5 साल में बंद पड़े स्कूलों को खोलने का कार्य किया। भूपेश सरकार द्वारा शिक्षा के क्षेत्र मे किए गए कार्य सराहनीय हैं।इस अवसर पर सरपंच गुड़िया मौर्य, उप सरपंच मेहतू राम मौर्य, सोमनाथ मौर्य, जयलाल कश्यप, महेश नाग, महेंद्र पांडे, गणेश यादव, सांतो मौर्य, छात्र छात्राएं, शिक्षक एवं ग्रामीण उपस्थित थे।
