भ्रष्टाचार के आकंठ में डूबी है भूपेश सरकार यादव


त्रस्त जनता बदलाव के मूड में : विधायक प्रणव यादव

दल्लीराजहरा :- डौंडी लोहारा विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रभारीे प्रवासी विधायक प्रणव यादव ने यहां पत्रकार वार्ता में कहा कि भूपेश बघेल सरकार से जनता त्रस्त हो चुकी है और बदलाव के मूड में है।
श्री यादव ने कहा कि जमीनी स्तर पर पौने पांच सालों में कोई काम नहीं दिख रहा है।इस बात को शहर व गांव के लोग बहुत अच्छी तरह से जान रहे हैं। कांग्रेस ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में 36 वादे किए थे, उन में एक भी वादे को पूरा नहीं किया। हाथ में गंगाजल लेकर पूर्ण शराबबंदी लागू करने की झूठी कसम खाकर गंगा जैसी पवित्र नदी को भी नहीं बक्शा। डौंडीलोहारा क्षेत्र सहित पूरे प्रदेश की जनता बीते पौने पांच सालों में जान गई है कि किसका विकास हुआ है। प्रदेश की महिलाओं किसानों, श्रमिकों, युवाओं सभी के साथ कांग्रेस की भूपेश सरकार ने छल किया है। प्रदेश की महिलाएं प्रताड़ित हैं। बेरोजगारी भत्ता के लिए ऐसी शर्त रख दी गई है कि युवा बेरोजगारों को समझ आ गया कि हमारे साथ छलावा हुआ है। प्रदेश में करोड़ रूपयों के शराब घोटाले के सबूत मिल चुके हैं। कोयला की नीलामी प्रक्रिया को ऑनलाइन से मैन्युअल कर करोड़ों का घोटाला कांग्रेस शासन का उजागर हुआ है। कांग्रेस समर्थित अधिकारियों व नेताओं उद्योगपतियों के घर और बाथरूम से करोड़ों रूपयों की ब्लैक मनी ईडी के छापे में निकल रही है। उसे जनता देख रही है। उसके बाद भी प्रदेश के मुखिया अपने संकल्प शिविरों और सभाओं में देश की ईडी संस्था व केंद्र सरकार पर दोष मढ़ने से परहेज नहीं करते हैं। कांग्रेस के 50 साल के भ्रष्टाचार को पूरा देश अपनी आंखों से देखते आ रहा है। उसके बाद कांग्रेस के चरित्र पर शंका की कोई गुंजाइश नहीं रह जाती। लोग समझ चुके हैं कि किसके शासन में भ्रष्टाचार चरम सीमा पार हो गई है। विधानसभा प्रभारी यादव ने यह भी कहा कि मैंने लोहारा क्षेत्र के गांव -गांव का दौरा किया है। गांवों के लोगों और जनप्रतिनिधियों का यही कहना है कि हम लगभग पांच साल के कांग्रेस शासन में सिर्फ मूकदर्शक बनकर रह गए हैं।जितने भी विकास कार्य ग्रामों में हो रहे हैं, अधिकांश कार्य केंद्र सरकार के 14वें और 15वें वित्त आयोग की राशि से हो रहे हैं। उसमें भी भ्रष्टाचार करने में कमी नहीं की जा रही है। मनरेगा योजना के कार्यों का पेमेंट भी समय पर नहीं होता है। ऐसी स्थति पहले कभी ग्राम पंचायतों में निर्मित नहीं हुई थी। ग्रामीण विकास की सारी योजनाएं भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ चुकी हैं। विधायक की निष्क्रियता के कारण क्षेत्र के सारे गांव विकास से वंचित हैं। पीएम आवास योजना से लेकर जल जीवन मिशन तक केंद्र की तमाम योजनाएं राज्य सरकार के अहंकार व भ्रष्टाचार में पूरी तरह धारशायी हो चुकी है। यह मैं नहीं कह रहा, बल्कि गांव के जनप्रतिनिधि व जनता मुझसे कहलवा रहे हैं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ का विकास डबल इंजन की सरकार से होगा।


जुट जाएं डबल इंजन की सरकार बनाने
श्री यादव ने सभी कार्यकर्ताओं से कहा कि पार्टी से जो भी जबाबदारी आप लोगों को मिली है, सारे मतभेद भूल कर पार्टी के प्रति अपनी जबाबदारी का निर्वाहन करते हुए एकजुटता से डौंडीलोहारा क्षेत्र के साथ प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने में सार्थक भूमिका निभाते हुए कार्य करें व प्रदेश में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएं। इसके साथ ही 2024 में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में पुनः केंद्र में भाजपा की सरकार बनाने में अपना जी जान लगा दें। सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं ने विधायक प्रणव यादव के समक्ष पूरी ताकत के साथ प्रदेश व केंद्र में भारतीय जनता पार्टी का कमल खिलाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला महामंत्री देवेंद्र जायसवाल, मंडल अध्यक्ष राकेश द्विवेदी, मनीष झा, युवा मोर्चा अध्यक्ष संजीव मानकर, भाजपा नेता अजय चौहान, पवन साहू, डौंडीलोहारा के महामंत्री दारासिंह भौसार्य, जसराज शर्मा, महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष शीतल नायक, सांसद प्रतिनिधि राजेश दसोड़े, डौंडीलोहारा विधानसभा क्षेत्र के मीडिया प्रभारी भूपेंद्र डहरवाल, अजा मोर्चा के महेंद्र पिपरे, भूपेंद्र श्रीवास, स्वाधीन जैन, मंडल महामंत्री महेंद्र सिंहै, कोषाध्यक्ष रमेश जैन, मदन मायती, रमेश गुर्जर, रामेश्वर साहू, शंकर साहू, जनार्दन सिंगरोल, निलेश श्रीवास्तव, सुमीत जैन, महाविद्यालय सांसद प्रतिनिधि मनन गुप्ता, जयदीप गुप्ता, मेवा पटेल, पुरुषोत्तम ठाकुर, अरविंद सौरव आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *