कांग्रेस सरकार के खिलाफ भाजपा का आरोप पत्र सत्य का आईना – लता उसेण्डी


घोटालों की लंबी फेहरिस्त ही कांग्रेस सरकार की उपलब्धि

राहुल गाँधी छत्तीसगढ़ मे महिलाओं पर लगातार हो रहे अत्याचार, अनाचार पर एक शब्द नहीं बोलते, कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व भी संवेदनहीन

जगदलपुर :- भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लता उसेण्डी ने प्रदेश कांग्रेस सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुये कहा कि सिर्फ और सिर्फ भ्रष्टाचार व जनता से छल करने वाली कांग्रेस सरकार को सत्ता में रहने का हक नहीं है। एक भी वर्ग ऐसा नहीं है, जो भूपेश सरकार के कुशासन से पीड़ित व दुखी न हो। घोटालों की लंबी फेहरिस्त ही नाकाम कांग्रेस सरकार की उपलब्धि है। भारतीय जनता पार्टी ने भ्रष्ट व पूर्णतः विफल छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार के खिलाफ आरोप पत्र जारी किया है, उसका एक-एक शब्द सत्य का आईना है, जो भूपेश सरकार के काले चेहरे को उजागर कर रहा है।

भाजपा जिला कार्यालय में सोमवार को आहूत पत्रवार्ता में भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लता उसेण्डी ने दो दिन पूर्व गृह मंत्री अमित शाह द्वारा कांग्रेस सरकार के खिलाफ जारी भाजपा के आरोप पत्र का वितरण पत्रकारों को करते हुये कहा कि भाजपा का आरोप पत्र कांग्रेस के काले कारनामों का दस्तावेज है, जिसे प्रदेश की जनता को बताना है। राहुल गाँधी छत्तीसगढ़ आते हैं लेकिन प्रदेश में महिलाओं के ऊपर हो रहे अत्याचार, अनाचार की घटनाओं पर एक शब्द नहीं बोलते। पौने पांच साल के कांग्रेस के कुशासन में छत्तीसगढ़ में महिलायें असुरक्षित हो गयी है। लगातार दिल दहलाने वाली रोज़ हो रही घटनायें सच्चाई बयां कर रही है। जिस पर कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व भी संवेदनहीन बना हुआ है।

लता उसेण्डी ने कहा कि कांग्रेस सरकार में हो रहे लगातार घोटालों ने प्रदेश के विकास को अवरूद्ध कर दिया है। युवा,महिलायें,बुजुर्ग, किसान,श्रमिक सभी मौजूदा सरकार से परेशान हैं। झूठे वायदों की बुनियाद पर सरकार बनाने वाली कांग्रेस ने जनता के सामने केवल झूठे ही परोसा है। बुजुर्गों को पेंशन, महिला स्वसहायता समूहों, किसानों की कर्ज माफी इसका जीवंत उदाहरण है। शराब घोटाला, गोठान घोटाला, चांवल घोटाला, गोबर घोटाला आदि की लंबी सूची है, जो प्रदेश की जनता के समक्ष है। सट्टा बाजी तक में कांग्रेस सरकार लिप्त है।

भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लता उसेण्डी ने कहा कि कांग्रेस सरकार की करनी व कारनामे ही उसकी पराजय का कारण बनेंगे। जनता का विश्वास तोड़ने वाली कांग्रेस की सरकार को छत्तीसगढ़ की जनता आसन्न विधानसभा चुनाव में उखाड़ फेंकने का मन बना चुकी है। भाजपा ने प्रदेश में 15 साल के शासन में छत्तीसगढ़ को अग्रणी राज्य बनाया था, कांग्रेस ने प्रदेश को बीमारु राज्य बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। जनता का आशीर्वाद भाजपा के साथ है, जो विधानसभा चुनाव में भाजपा को विजय दिलायेगा।

पत्रवार्ता में प्रमुख रूप से पूर्व सांसद दिनेश कश्यप, भाजपा जिलाध्यक्ष रुप सिंह मण्डावी, विद्याशरण तिवारी, योगेन्द्र पाण्डेय, रामाश्रय सिंह, वेदप्रकाश पाण्डेय, रजनीश पाणिग्रही, आलोक अवस्थी, सुरेश गुप्ता, फूल सिंह सेठिया, आर्येन्द्र आर्य, संग्राम सिंह राणा, सतीश बाजपेयी आदि मौजूद थे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *