नगरनार प्लांट की नौकरी में स्थानीय को दें महत्व सिंह

नगरनार :- मंडल भाजपा नगरनार मंडल के प्रतिनिधि मंडल नगरनार स्थिति एनएमडीसी के स्टील प्लांट के मुख्य महाप्रबंधक जी. प्रियदर्शिनी से मुलाकात की और स्थानीय समस्याओं तथा विभिन्न मांगों का ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में नगरनार स्टील प्लांट के तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के 80 प्रतिशत पदों पर बस्तर वासियों की अनिवार्य रूप से भर्ती करने एवं कोपागुड़ा में प्रस्तावित सुपर स्पेशलिटी अस्पताल का शीघ्र निर्माण कार्य प्रारंभ कराने की मांग की गई है। साथ ही कहा गया है कि प्रबंधन प्लांट से लगी ग्राम पंचायतों में विकास कार्य करवाए। प्रतिनिधि मंडल में जिला महामंत्री व मंडल प्रभारी रामाश्रय सिंह, मंडल अध्यक्ष सुब्रतो विश्वास, उपाध्यक्ष रघुराम सेठिया, महामंत्री राधेश्याम पंद्रे, गीता मिश्रा, तुलसीराम देवांगन, गणेश नागवंशी, रूपेश समरथ, जुगल सेठिया आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *