हर जिले में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा आज



जगदलपुर :- अभा कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार छ्ग प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने गुरुवार 7 सितंबर को राज्य के सभी जिला मुख्यालयों में भारत जोड़ो यात्रा एवं सम्मेलन आयोजित करने का फैसला किया है। प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने आयोजन के लिए हर जिले में प्रभारी नियुक्त कर दिए हैं।
बस्तर संभाग के बस्तर जिले की प्रभारी राजयसभा सदस्य फूलोदेवी नेताम, दंतेवाड़ा जिला प्रभारी संसदीय सचिव रेखचंद जैन, सुकमा जिला प्रभारी विधायक संतराम नेताम, नारायणपुर जिला प्रभारी राजेश तिवारी, कोंडागांव जिला प्रभारी द्वारिकाधीश यादव, कांकेर जिला प्रभारी मंत्री अनिला भेड़िया, बीजापुर जिला प्रभारी मंत्री कवासी लखमा बनाए गए हैं। इसी तरह रायपुर जिला प्रभारी मंत्री रवींद्र चौबे, बलौदा बाजार जिला प्रभारी मंत्री उमेश पटेल, गरियाबंद जिला प्रभारी विधायक शकुंतला साहू, महासमुंद जिला की प्रभारी रंजीत रंजन साहू, धमतरी जिला प्रभारी संसदीय सचिव शिशुपाल सोरी, बालोद जिला प्रभारी विनोद चंद्राकर, दुर्ग जिला प्रभारी मंत्री मो. अकबर, बेमेतरा जिला प्रभारी उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव, राजनांदगांव जिला प्रभारी मंत्री अमरजीत भगत, मोहला, मानपुर, अंबागढ़ चौकी जिला प्रभारी विधायक कुंवर सिंह निषाद, खैरागढ़, छुईखदान, गंडई जिला प्रभारी विधायक गुरुदयाल बंजारे बनाए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *