भोपाल पटनम ब्लॉक में कांग्रेस जनप्रतिनिधियों का है आतंक जल जंगल जमीन और वन संसाधनों की जोरों पर है लूट – कमलेश झाड़ी
बीजापुर :- भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव कमलेश झाड़ी अपनी टीम के साथ दो दिवसीय दौरे पर भोपाल पटनम ब्लॉक पहुंची जहां उन्होंने गांव गांव जाकर जनसंपर्क अभियान चलाते हुए ग्रामीणों की समस्या से रूबरू होने का प्रयास भी किया । इस अभियान के दौरान कमलेश झड़ी ने कांग्रेस के जनप्रतिनिधियों पर आरोप लगाते हुए कहा कि मौजुदा सरकार के योजनाओं के भ्रष्टाचार के पुलिंदे उभर कर सामने आए, नरवा, गरवा घुरवा, बाड़ी, नल जल योजना, गोठन, देव गुड़ी, तालाब, डाबरी, सड़क आदि में खुला स्थानीय कांग्रेस जनप्रतिनिधियों के सानिध्य में भ्रष्टाचार को अंजाम दिया गया है।

कमलेश झाड़ी ने आगे कहा कि जिला पंचायत के सदस्य और कृषि कल्याण बोर्ड के सदस्य बसंत राव टाटी के द्वारा भोपाल पटनम क्षेत्र में इंद्रावती टाइगर रिजर्व के 5 एकड़ वन भूमि में अवैध रूप से अपने नाम पट्टा करा लिया है। जिस पर 2019 से जॉच चाल रही है, निचले स्तर से जांच प्रतिवेदन भी सौंपा जा रहा है, किंतु राजनैतिक रसूख के चलते अब तक उनके ऊपर प्रशासनिक अमला कार्यवाही करने से कतरा रही है । बसंत राव टाटी भोपाल पटनम क्षेत्र में भ्रष्टाचार का आतंक फैला कर रखे हुए है उनके खिलाफ़ ग्रामीण बोलने से भी कतराते हैं। सीपीआई गांव गांव में जन संपर्क चला रही है और बहुत जल्द भोपाल पटनम क्षेत्र में जल जंगल जमीन के मामलों को लेकर आन्दोलन करेगी और नकाबपोश भ्रष्टाचारियों का पर्दा फ़ास करेगी । इस दो दिवसीय दौरे में मुख्य रूप से जिला सचिव कमलेश झाड़ी, पी लक्ष्मी नारायण, राजू तेलाम, योगेश, कोवा राम हेमला सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।।
