शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने “सरल कार्यक्रम” का आयोजन

बीजापुर:- जिले में शिक्षा की गुणवत्ता को सुधारने कलेक्टर राजेंद्र कुमार कटारा के निर्देशन में जिला शिक्षा अधिकारी बी.आर.बघेल के मार्गदर्शन से FLN की लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए ज़िले में कक्षा 3 से 5 तक के बच्चों की बुनियादी पढ़ने और गणितीय दक्षता हासिल करने के लिए प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन और जिला प्रशासन व स्कूल शिक्षा विभाग के द्वारा “सरल कार्यक्रम” का संचालन किया जा रहा है, जिसके अंतर्गत आज सहायक परियोजना कार्यालय, बीजपुर में APC श्री जाकिर खान व श्रीनिवास एटला द्वारा प्रथम टीम के जिला समन्वयकों के साथ सरल कार्यक्रम अंतर्गत प्राप्त बेसलाइन डेटा की समीक्षा की गई। इस डाटा के आधार पर प्रथम टीम के जिला समन्वयकों के साथ जिले के सभी 4 विकासखण्डों में कार्यक्रम कक्षा संचालन ,मॉनिटरिंग व शिक्षकों को सरल गतिविधियों के संचालन में मदद करने की योजना बनायी गयी । जिले के सभी प्राथमिक शालाओं में 3री से 5वीं के बच्चों के साथ स्तरानुसार लाल घर, नीला घर और हरा घर का निर्माण कर बच्चों को खेल खेल में कमाल गतिविधि से शिक्षक द्वारा कक्षा संचालन किया जा रहा है | इस बैठक में श्री जाकिर खान सर द्वारा आगामी NAS व असर सर्वे में जिले के बेहतर प्रदर्शन हेतु सरल कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन व सघन मॉनिटरिंग पर फ़ोकस करने पर जोर दिया गया । उक्त सरल कार्यक्रम की जानकारी APC श्रीनिवास एटला द्वारा दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *