मुठभेड़ में मारी गई दोनों महिला माओवादियों की हुई शिनाख्त, दोनों पर था पांच लाख और दो लाख का इनाम

दंतेवाड़ा :- जिला दन्तेवाड़ा एवं सुकमा के सीमावर्ती थाना अरनपुर क्षेत्रांतर्गत ग्राम हिड़मा, छोटे हिड़मा व डुगिनपारा के जंगलों में बुधवार दिनांक 20-09-2023 को हुई पुलिस-नक्सली मुठभेड़ के पश्चात् बरामद कि गई 01 महिला माओवादी कैडर के शव की शिनाख्ती मलांगिर एरिया कमेटी सदस्या/एरिया मिलिशिया कमाण्ड इनचीफ कुमारी लक्खे उर्फ जिलो माड़वी के रूप में हुई है।

पुलिस अधीक्षक दन्तेवाड़ा गौरव राय ने बताया गया कि मलांगिर एरिया कमेटी सदस्या लक्खे विगत कई वर्षों से एरिया मिलिशिया कमाण्ड इनचीफ के रूप में क्षेत्र में सक्रिय रहकर अनेक वारदातों में शामिल रहीं तथा उनके ऊपर थाना किरंदुल एवं अरनपुर में 06 से अधिक प्रकरण दर्ज हैं। एरिया कमेटी सदस्या लक्खे के ऊपर पूर्व से ही 05 लाख का ईनाम घोषित था ।

मुठभेड़ में मारी गई दूसरी महिला माओवादी की शिनाख्ती प्लाटून 24 सदस्य 2 लाख इनामी माओवादी मंगली पदामी के रूप में की गई है।

पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज सुन्दरराज पी. द्वारा बताया गया कि जिला दन्तेवाड़ा एवं सुकमा के सीमावर्ती क्षेत्र में विगत महिनों में दोनों जिलों के DRG/CRPF/CoBRA/BASTAR FIGHTER बल के टीमों द्वारा प्रभावी रूप से नक्सल विरोधी अभियान संचालित किया जाकर कई कैम्पों को ध्वस्त किया गया। आज के संचालित इस नक्सल विरोधी अभियान के परिणाम से मलांगिर एरिया कमेटी सदस्या के मारे जाने से भारी क्षति हुई है। आने वाले दिनों में भी क्षेत्र में नियमित रूप से नक्सल विरोधी अभियान जारी रहेगा, ताकि जिला दन्तेवाड़ा एवं सुकमा के सीमावर्ती क्षेत्र में माओवादी गतिविधि के ऊपर अंकुश लगाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *