भानुप्रतापपुर में लिए गए सर्वाधिक 8 नामांकन फार्म
जगदलपुर :- बस्तर संभाग की विधानसभा सीटों के लिए नामांकन फार्म खरीदने के लिए चुनावी जंग के सूरमा अब तेजी से सामने आने लगे हैं। सर्वाधिक 8 नामांकन फार्म कांकेर जिले की भानुप्रतापपुर सीट के लिए खरीदे गए। यहां एक ने नामांकन दाखिल भी कर दिया। वहीं संभाग के सुकमा जिले की कोंटा सीट से तीन लोगों ने नामांकन फार्म खरीदे हैं। यह सीट बस्तर संभाग की हाई प्रोफाइल सीट है। क्योंकि यहां से प्रदेश के उद्योग एवं आबकारी मंत्री कवासी लखमा लगातार चुनाव जीतते आए हैं और इस बार भी वे कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी हैं।
संभागीय जनसंपर्क कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार 16 अक्टूबर को कांकेर जिले की कांकेर विधानसभा सीट के लिए 5, अंतागढ़ के लिए 3, भानुप्रतापपुर के लिए 8 लोगों ने नामांकन फार्म खरीदे। जिले की भानुप्रतापपुर सीट से एक प्रत्याशी ने फार्म जमा भी किया है। कोंडागांव जिले की कोंडागांव सीट से 5, केशकाल से 5, नारायणपुर जिले की नारायणपुर सीट से 5, बस्तर जिले की विधानसभा सीट बस्तर से 6, जगदलपुर से 5 व चित्रकोट 5 लोगों ने नामांकन फार्म खरीदे। इसी तरह दंतेवाड़ा सीट व बीजापुर सीट के लिए क 4- 4 लोगों ने नामांकन फार्म लिए हैं। सुकमा जिले की कोंटा विधानसभा सीट से 3 लोगों ने नामांकन फार्म खरीदे हैं।.
