बड़ी खबर – पुलिस माओवादियो के बीच मुठभेड़ की खबर,
बीजापुर :- जिले के मद्देड थाना क्षेत्र के जंगलो मे पुलिस और माओवादियो के बीच मुठभेड़ होने की खबर मिल रही है, इस मुठभेड़ मे बेड़े माओवादी नेता के मारे जाने व हथियार बरामद होने की खबर भी मिल रही है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जिले के मद्देड के जंगलो में तड़के पुलिस और माओवादियो के बीच मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ मे किसी बड़े नेता के मारे जाने की खबर आ रही है । मुठभेड़ मे जवानो के हाथ एके 47 हथियार बरामद होने की जानकारी मिल रही है, इस तरह का हथियार माओवादियो के बड़े नेताओ को ही रखने की अनुमति होती है या दिया जाता है। हथियार के आधार पर ही बड़े नेता के मारे जाने का अंदाजा लगाया जा रहा है। हालांकि इस घटना की अभी तक अधिकारिक पुष्टि नही हो पाई है।
