जूनियर बस्तर टाइगर छविंद्र कर्मा की राह है आसान



जगदलपुर :- बस्तर संभाग के दंतेवाड़ा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी छविंद्र कर्मा लगातार गांवों में दौरा और लोगों संवाद एवं सघन जनसंपर्क कर रहे हैं। उन्हें लोग जूनियर बस्तर टाइगर के नाम से पुकारते हैं और जीत के लिए आश्वस्त कर रहे हैं। जन समर्थन को देखते हुए छविंद्र कर्मा की राह आसान हो गई है। उन्हें व्यापक जन समर्थन मिल रहा है।
दंतेवाड़ा क्षेत्र के विकास में शहीद कांग्रेस नेता महेंद्र कर्मा के योगदान को याद कर लोग छविंद्र कर्मा को विजयी बनाने का संकल्प ले रहे हैं। छविंद्र कर्मा बस्तर टाइगर के नाम से सुविख्यात रहे शहीद महेंद्र कर्मा के सुपुत्र हैं और लोगों को उनमें महेंद्र कर्मा की छवि नजर आ रही है। अपने व्यस्त जनसंपर्क अभियान के तहत 27 अक्टूबर को प्रत्याशी छविंद्र कर्मा ने दंतेवाड़ा प्रभारी एम शंकर राव, सत्तार अली व जिला कांग्रेस अवधेश गौतम के साथ कोडनार ग्राम पंचायत के पटेलपारा में सभा और ग्रामीणों से खुली चर्चा की तथा गांव में जनसंपर्क किया। तत्पश्चात मड़कामीरास पंचायत, मदाडी पंचायत व चोलनार पंचायत, मैलावाड़ा, कुआकोंडा, गढ़मिरी तथा रेंगानार में छविंद्र कर्मा, एम शंकर राव, सत्तार अली और अवधेश गौतम ने जनसंपर्क किया। उन्होंने बचेली व किरंदुल में चुनावी कार्यालयों का उदघाटन भी किया। छविंद्र कर्मा ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे विकास पुरुष मुख्यमंत्री भूपेश के नेतृत्व वाली कांग्रेस ने आदिवासियों, वनपुत्रों, महिलाओं, किसानों और युवाओं के हितों का हमेशा ध्यान रखा है। उनकी आर्थिक उन्नति और आत्मनिर्भरता के लिए तरह तरह की योजनाएं संचालित की हैं। आगे भी हमारी कांग्रेस सरकार अपनी विकासपरक योजनाओं को जारी रखेगी। दंतेवाड़ा प्रभारी एम शंकर राव एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष अवधेश गौतम ने बताया कि क्षेत्र के मतदाताओं का कांग्रेस प्रत्याशी छविंद्र कर्मा को भरपूर स्नेह एवं समर्थन प्राप्त हो रहा है। वहीं सत्तार अली ने दावा किया कि इस बार भी कांग्रेस दंतेवाड़ा सीट पर भारी अंतर से जीत दर्ज कराएगी।इस दौरान भीमा मंडावी, शिवशंकर सिंह चौहान, विद्यानंद सेन, चंद्रभान झाडी, भास्कर राठौर व अन्य कांग्रेस कार्यकर्त्ता तथा ग्रामीण मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *