समर्थकों के संग आसना में धुंआधार चुनाव प्रचार किया मौर्य ने
ग्रामीणों ने एक सुर में कहा भूपेश है तो भरोसा है, जतिन है तो यकीन है
जगदलपुर :- शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी जतिन जायसवाल के पक्ष में ग्राम आसना में धुंआधार चुनाव प्रचार व जनसंपर्क कर नुक्कड़ सभाओं को संबोधित किया। उन्होंने भूपेश सरकार की जनहितकारी योजनाओं से अवगत कराया। इस दौरान उपस्थित माता, बहनों, बुजुर्गों युवाओं का भरपूर समर्थन व आशीर्वाद मिला। सभी ने एक सुर में भूपेश है तो भरोसा है और जतिन है तो यकीन है के उदघोष के साथ कांग्रेस को विजयी बनाने का आश्वासन दिया। इस दौरान जनपद सदस्य ऋतु पाढ़ी, सरपंच प्रदीप देहारी, पूर्व सरपंच मोदिया, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के महामंत्री अभिषेक नायडू, रोहित पाणिग्रही, नीरज जोशी, मिराज खान सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।
