चित्रकोट में कांग्रेस प्रत्याशी दीपक बैज की चमक कायम



लोहंडीगुड़ा। चित्रकोट विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी दीपक बैज की चमक और दमक दोनों का जादू चल रहा है। चित्रकोट के दैदीप्यमान दीपक के दिव्य प्रकाश के सामने भाजपा और जोगी कांग्रेस के बाद अब सीपीआई की बत्ती गुल होने लगी है।
चित्रकोट विधानसभा क्षेत्र में स्थित कुकानार ब्लॉक के 120 सीपीआई कार्यकर्ताओं ने कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया का दामन छोड़कर दीपक बैज के समक्ष कांग्रेस प्रवेश किया। कांग्रेस प्रत्याशी दीपक बैज ने उन्हें कांग्रेसी गमछा और टोपी पहनाकर विधिवत कांग्रेस प्रवेश कराया। इस दौरान कार्यकर्त्ताओं ने दीपक है तो उजाला है, चित्रकोट का एक ही खेवईया दीपक भैया, दीपक भैया, गढ़िया गांव का बेटा है, दीपक सच्चा सपूत छत्तीसगढ़िया है आदि नारों से वातावरण को पूरी तरह कांग्रेसमय बना दिया। दीपक बैज की कार्यशैली और व्यवहार कुशलता का जादू क्षेत्र के लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। भाजपा और जोगी कांग्रेस से जुड़े लोग भी दीपक बैज से प्रभावित हुए बिना नहीं रह सके हैं। अब तक हजारों भाजपा कार्यकर्त्ता कांग्रेस का दामन थाम चुके हैं। दो दिन पहले ही तोकापाल ब्लॉक के करीब दो सौ ऐसे ग्रामीणों ने कांग्रेस प्रवेश किया, जो छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस (जे) यानि जोगी कांग्रेस के कट्टर समर्थक रहे हैं।. इनमें से एक व्यक्ति तो जोगी कांग्रेस का ब्लॉक अध्यक्ष भी था। अब दीपक की आंधी में सीपीआई भी उड़ने लगी है। सीपीआई की बस्तर संभाग में पहले अच्छी पकड़ थी। आज भी गांव गांव में इस पार्टी के समर्थक हैं, जो अब छिटक कर कांग्रेस के पाले में जाते जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *