चित्रकोट में दीपक बैज का धुआंधार जनसंपर्क जारी
लोहंडीगुड़ा :- प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व चित्रकोट विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 87 से कांग्रेस प्रत्याशी दीपक बैज का ग्रामीण क्षेत्रों में धुंआधार जनसंपर्क लगातार जारी है। जमीनी तौर पर सक्रिय रूप से जनता के बीच रहने वाले दीपक बैज आज का जनसंपर्क के दौरान जबरदस्त स्वागत सत्कार किया गया। इस दौरान ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं ने दीपक बैज को विजय तिलक लगाया और जीत के लिए आशीर्वाद दिया।
ग्रामीण क्षेत्रों में जनसंपर्क और कांग्रेस के पक्ष में मतदान की अपील कर रहे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पार्टी के प्रत्याशी दीपक बैज को लोगों का भरपूर समर्थन और आशीर्वाद मिल रहा है। आज दीपक बैज दर्जनभर गांवों में पहुंचे। गांव गांव में महिलाओं ने उनकी आरती उतारी, तिलक किया और जीत का आशीर्वाद दिया।

फिर दर्जनों भाजपाई कांग्रेस में शामिल
दीपक बैज के समक्ष भाजपा व दूसरे दलों के कार्यकर्त्ताओं के कांग्रेस प्रवेश का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। आज छिंदगढ़ के दर्जनों भाजपाइयों ने कांग्रेस का चोला धारण कर लिया। चित्रकोट विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी दीपक बैज के चुनाव प्रचार प्रसार व जनसंपर्क के दौरान सुकमा जिले के छिंदगढ़ विकासखंड के दर्जनों सक्रिय भाजपा कार्यकर्ताओं ने भूपेश सरकार की योजनाओं व दीपक बैज की कार्यशैली से प्रभावित होकर कांग्रेस प्रत्याशी दीपक बैज के समक्ष कांग्रेस का दामन थाम लिया। दीपक बैज ने उन्हें कांग्रेसी गमछा पहनाकर स्वागत किया व कांग्रेस प्रवेश कराया।
