7 दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का हुआ भव्य समापन

छोटे कापसी – श्रीनगर पीवी 130 (कापसी) में चल रहे सात दिवसीय श्रीमद भागवत कथा का शनिवार को भव्य समापन हुआ।

अंतिम दिवस की श्रीमद्भागवत में पूर्व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विक्रम उसेंडी,भाजपा कापसी मंडल अध्यक्ष दीपांकर दत्ता भी अपने मंडल कार्यकर्ताओं के साथ शामिल हुए। विक्रम उसेंडी ने इस श्रीमद्भागवत (धार्मिक) आयोजन के लिए कमेटी को बधाई दी, भागवत कथा में चार वेद, पुराण,गीता एवं श्रीमद् भागवत महापुराण की व्याख्या,श्याम भाई जी महाराज वृंदावन के मुखारवृंद से उपस्थित भक्तों ने श्रवण किया। विगत सात दिनों तक भगवान श्री कृष्ण जी के वात्सल्य प्रेम,असीम प्रेम के अलावा उनके द्वारा किए गए विभिन्न लीलाओं का वर्णन कर वर्तमान समय में समाज में व्याप्त अत्याचार, अनाचार,कटुता,व्यभिचार को दूर कर सुंदर समाज निर्माण के लिए युवाओं को प्रेरित किया। इस धार्मिक अनुष्ठान के सातवें एवं अंतिम दिन भगवान श्री कृष्ण के सर्वोपरी लीला श्री रास लीला, मथुरा गमन,दुष्ट कंस राजा के अत्याचार से मुक्ति के लिए कंसबध,कुबजा उद्धार,रुक्मणी विवाह,शिशुपाल वध एवं सुदामा चरित्र का वर्णन कर लोगों को भक्तिरस में डुबो दिया। इस दौरान श्याम भाई जी की कथा एवं भजन गायन ने की ताल एवं धुन पर लोगों को नृत्य करने के लिए विवश कर दिया। श्याम भाई जी ने सुंदर समाज निर्माण के लिए गीता से कई उपदेश के माध्यम अपने को उस अनुरूप आचरण करने कहा जो काम प्रेम के माध्यम से संभव है, वह हिंसा से संभव नहीं हो सकता है।

समाज में कुछ लोग ही अच्छे कर्मों द्वारा सदैव चिर स्मरणीय होता है, इतिहास इसका साक्षी है। लोगों ने इस संगीतमयी भागवत कथा का आनंद उठाया। इस सात दिवसीय भागवत कथा में आस-पास गांव के अलावा दूर दराज से काफी संख्या में महिला-पुरूष भक्तों ने इस कथा का आनंद उठाया। सात दिनों तक इस कथा में पुरा वातावरण भक्तिमय रहा। प्रवचन के बाद कमेटी के द्वारा उपस्थित भक्तों के बीच प्रसाद वितरण किया गया। इस भव्य धार्मिक आयोजन में कमेटी के संरक्षक मनमथ मंडल,अध्यक्ष विमल साहा,विश्वनाथ राजवंशी,समीर दास एवं समिति के समस्त सदस्य एवं ग्रामीणों का योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *