भाजपा पार्षदों ने किया किरण और केदार का भव्य स्वागत


जगदलपुर। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं जगदलपुर के विधायक किरण देव सिंह एवं केबिनेट मंत्री व नारायणपुर के विधायक केदार कश्यप का नगर के स्टेट बैंक चौक के पास नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष संजय पाण्डेय के नेतृत्व में भाजपा पार्षद दल और नगर मंडल भाजपा के प्रतिनिधियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। वहीं महिला पार्षदों द्वारा सजाई गई, रंगोली आकर्षण का केंद्र रही। इस दौरान पारंपरिक वेशभूषा माड़िया सींग पहनाकर, स्मृति चिह्न भेंटकर व विशाल गजमाला पहनाकर दोनों नेताओं का स्वागत किया गया। इस दौरान प्रदेश प्रवक्ता और नेता प्रतिपक्ष संजय पांडेय, नगर मंडल अध्यक्ष सुरेश गुप्ता सहित अन्य मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *