बौद्ध महासभा युवा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष बने कमलेश



जगदलपुर। भारतीय बौद्ध महासभा युवा प्रकोष्ठ बस्तर जिला इकाई के अध्यक्ष कमलेश रामटेके व महासचिव राहुल गोररखेड़े को बनाया गया है। कोंडागांव जिला अध्यक्ष सिद्धार्थ महाजन एवं महासचिव संदीप वासनिकर नियुक्त किए गए हैं।
इनकी नियुक्ति रास्ट्रीय ट्रस्टी सदस्य एस आर कांडे, प्रदेश अध्यक्ष बीएस जागृति एवं महासचिव भोजराज गौरखेड़े, की अनुशंसा पर बस्तर क्षेत्र में उनकी निरंतर सामाजिक कार्य में सक्रियता को देखते हुए की गई है। प्रदेश स्तरीय कार्य समिति में मुख्यतः 16 जिलों के सक्रिय सदस्यों को बुलाकर अध्यक्षो महासचिवों को नियुक्ति पत्र दिए गए। ये अपने जिलों में जल्द ही अपनी कार्यकरणी का विस्तार करेंगे व समाज के युवा वर्ग को आगे लाकर समाज में आर्थिक व सांस्कृतिक गतिविधि को बढ़ावा देने हेतु कार्य करेंगे। छग में पहली बार बौद्ध युवा वर्ग की बैठक रायपुर में रखी गई। युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष योगेश रावत, महासचिव संदीप डोंगरे, विजय गजघाटे के प्रयास से यह संभव हो सका।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *