एकलव्य खेलकूद शुरू


जगदलपुर। भानपुरी में प्रारम्भ हुआ प्रांतीय एकलव्य खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ मंत्री केदार कश्यप ने ध्वजारोहण कर किया।वनवासी विकास समिति ने यह आयोजन ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को सामने लाने के उद्देश्य से किया है।

वनवासी विकास समिति छग के तत्वावधान में भानपुरी में सोमवार को दो दिवसीय प्रांतीय एकलव्य खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। वनवासी विकास समिति द्वारा प्रतिवर्ष प्रदेश की जनजातीय क्षेत्रों में खेलकूद का आयोजन कर ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभाओं का उभारकर सामने लाया जाता है। इस दौरान मंत्री बनने के बाद पहली बार सार्वजनिक कार्यक्रम में सम्मिलित हुए मुख्य अतिथि केबिनेट मंत्री केदार कश्यप ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि वनवासी विकास समिति का यह कार्य बहुत नेक कार्य है। एकलव्य खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेने वाले छात्र छात्राओं और ग्रामीण किशोरों एवं युवाओं की खेल प्रतिभा को निखारने और उनके जीवन में अनुशासन लाने का बहुत अच्छी अच्छा जरिया है। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष वेदवती कशयप, जिला पंचायत सदस्य निर्देश दीवान, वनवासी विकास समिति के प्रांत सचिव अक्षयवर नाथ साई, प्रांत खेलकूद प्रमुख मगेन मंडावी, सह खेलकूद प्रमुख रामचंद्र मरावी, भूषण गुप्ता जनपद सदस्य, संतोष बघेल, विजय तिवारी, जिला समिति के कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *