शहर में बिखरा क्रिसमस का उल्लास, सभी चर्च में हुआ प्रेयर



जगदलपुर। शहर में 25 दिसंबर को क्रिसमस का उल्लास बिखरा रहा। मसीही समाज की इस खुशी में दीगर समाजों के लोग भी सहभागी बने। विभिन्न चर्च में जनप्रतिनिधि मसीही बंधुओं को क्रिसमस की बधाई देने पहुंचे थे।
मसीही समाज के लोग कई दिनों से क्रिसमस की तैयारी कर रहे थे। जगदलपुर के सबसे बड़े एवं पुराने गिरजाघर में भी कई दिनों से तैयारी की जा रही थी। लालचर्च मसीह समाज के प्रवक्ता रत्नेश बेंजामिन ने बताया कि चंदैया मेमोरियल मेथोडिस्ट एपिस्कोपल लाल चर्च में भी भव्य तैयारी की गई थी। कई दिनों से प्रेयर के साथ ही विभिन्न कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते रहे। 24 दिसंबर की रात को महिला समिति द्वारा ज्योति आराधना आयोजित की गई। बैतलहम के गौशाले में यीशु मसीह के जन्म के दृश्य पर आधारित धन्य रात नाटक का मंचन महिला समिति ने किया। नाटक में यीशु मसीह के जन्म लेने की घटना को दर्शाया गया। कैरोल टीम शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर शहर वासियों को क्रिसमस एवं नववर्ष की बधाइयां देते रहे। देर रात तक नाच गाकर प्रभु के जन्म का संदेश मसीहियों के घरों तक पहुंचाते रहे। शहर के विभिन्न गिरजाघरों में यीशु मसीह के जन्म की घटना पर प्रवचन हुआ। 25 दिसंबर को सुबह 9 बजे लाल चर्च में आराधना की गई। आराधना का संचालन रेव्ह लॉरेंस दास ने किया। प्रमुख वक्ता डॉ. रेव्ह एस सुना थे। क्वायर की अगुवाई में विशेष गीत गया गया। महिला समिति ने भी विशेष गीत पेश किया। डॉ एस सुना ने अपने प्रवचन में बताया कि यीशु मसीह ने उद्धारकर्ता के रूप में इस दुनिया में जन्म लिया। वे पापियों के उद्धार के लिए आए थे। आराधना की समाप्ति पर चर्च द्वारा सभी लोगों को केक काटकर खिलाया गया और क्रिसमस की बधाई दी गई।

जनप्रतिनिधि भी पहुंचे चर्च
आज लालचंर्च में मसीह लोगों को बधाई देने के लिए पूर्व विधायक रेखचंद जैन अपनी टीम के साथ पहुंचे थे। पूर्व महापौर जतिन जायसवाल भी और भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह ने भी चर्च जाकर मसीही समाज के लोगों को क्रिसमस की बधाई दी। इनके अतिरिक्त विभिन्न समाजों के धर्मावलंबी चर्च में पहुंचे। थे और कल यानी 26 दिसंबर को लाल चर्च के तत्वावधान में क्रिसमस रैली का आयोजन किया गया है।शहरी और ग्रामीण कलीसिया के लोग रैली में भाग लेंगे। यह रैली मेथोडिस्ट एपिस्कोपल कन्वेंशन मैदान से निकाली जाएगी। मसीह समाज ने सभी लोगों से गुजारिश की है कि अधिक से अधिक संख्या में रैली के माध्यम से शहर वासियों को क्रिसमस एवं नए वर्ष की बधाई देने में सहभागी बनें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *