लोगों ने सुनी प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात


बकावंड। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात सुनने हेतु कार्यक्रम का आयोजन भाजपा बकावंड मंडल के उपाध्यक्ष रामजी नायक की अध्यक्षता में ग्राम पंचायत बारदा में किया गया। ग्रामीणों ने श्री मोदी की बातों को ध्यान पूर्वक सुना और सराहा। इस दौरान किसान मोर्चा प्रदेश कार्य समिति सदस्य जितेंद्र पाणीग्रही, ग्राम पंचायत बारदा के सरपंच कमल मौर्य, उप सरपंच शसज्जन लाल, फालगू राम चौहान, घसुराम शैसिंग, सुरज चौहान, रेखा नायक, रामलाल चौहान, काशी नायक, सुकरु कश्यप, कैलाश पठेल, नरसिंह बधेल, एवं समस्त भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *