फिर पकड़े गए 15 हजार रू. के गांजे के साथ दो आरोपी


आरोपी मोटरसाइकिल से कर रहे थे गांजा की तस्करी

नगरनार। थाना नगरनार क्षेत्र में 29 वर्षीय युवक नवीन पुजारी पिता जगन्नाथ पुजारी व एक अन्य युवक को गांजा की तस्करी करते पकड़ा गया है। नवीन पुजारी दाबगुड़ा थाना बिसिंगपुर जिला कोरापुट ओडिशा व मंगल बिसाई पिता चंदर बिसाई निवासी ग्राम टलनार थाना नगरनार के निवासी हैं। उनके कब्जे से 1किलो 480 ग्राम गांजा व एक बाईक बरामद की गई है।
एक व्यक्ति के बाईक की डिक्की में गांजा लेकर ओड़िशा से नगरनार की ओर आने की सूचना मिलने पर नगरनार में घेराबंदी कर आरोपी नवीन पुजारी पिता जगन्नाथ पुजारी उम्र 39 वर्ष निवासी दाबगुड़ा थाना बिसिंगपुर ब्लॉक बोरीगुमा जिला कोरापुट ओडिशा को पकड़ा गया। तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से कुल 1.48 किलोग्राम गांजा मिला। गांजा की कीमत 14 हजार 800 रु. बताई गई है। एक मोटर साइकिल व मोबाइल फोन भी बरामद हुआ। आरोपी का कृत्य अपराध धारा एनडीपीएस एक्ट का पाया जाने से आरोपी को गिरफ्तार कर उससे मेमोरेंडम कथन लिया गया। उसने जप्त गांजा को ग्राम टलनार निवासी मंगल बिसाई को देने ले जाना बताया। आरोपी मंगल बिसाई पिता चंदर बिसाई निवासी ग्राम टलनार थाना नगरनार को भी गिरफ्तार कर दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जगदलपुर न्यायालय में पेश किया गया है। आरोपियों को पकड़ने में निरीक्षक शिवानंद सिंह, सहायक उप निरीक्षक सतीश तिवारी, प्रधान आरक्षक खेदूराम ठाकुर, आरक्षक भीमसिंह ध्रुव, चंद्र कुमार व सैनिक जगदीश सत्यनारायण ने अहम भूमिका निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *