संभाग के 6 सहायक ग्रेड- 2 बने सहायक अधीक्षक



जगदलपुर। बस्तर संभाग के कमिश्नर श्याम धावड़े ने विभागीय पदोन्नति समिति की अनुशंसा पर संभाग के विभिन्न जिलों में पदस्थ 6 सहायक ग्रेड- 2 कर्मियों को सहायक अधीक्षक के रिक्त पदों पर पदोन्नत करते हुए अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक नवीन पदस्थापना दी है।
संभाग आयुक्त श्री धावड़े द्वारा जारी आदेश के अनुसार सूर्यकांता राव जिला कार्यालय बस्तर को जिला कार्यालय बस्तर, एमएम जोशी जिला कार्यालय बस्तर को जिला कार्यालय बीजापुर, डीएस शांडिल्य जिला कार्यालय दंतेवाड़ा को कार्यालय आयुक्त बस्तर संभाग जगदलपुर, आशा कुंजाम जिला कार्यालय कांकेर को जिला कार्यालय नारायणपुर, शरद कुमार शर्मा जिला कार्यालय कांकेर को जिला कार्यालय कोंडागांव तथा तरुण कुमार अड़पवार जिला कार्यालय कांकेर को कार्यालय आयुक्त बस्तर संभाग जगदलपुर में पदस्थ किया गया है। पदोन्नत कर्मचारियों को 15 जनवरी 2024 तक कार्यभार ग्रहण करना अनिवार्य है। कार्यभार ग्रहण नहीं करने की स्थिति में यह आदेश स्वतः निरस्त माना जाएगा। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *