हड़ताल पर रहे बकावंड के भी सैकड़ों वाहन चालक
बकावंड। हिट एंड रन एक्ट के खिलाफ बकावंड तहसील के वाहन चालकों ने भी ड्राइवर यूनियन के बैनर तले बकावंड तहसील मुख्यालय के मुख्य मार्ग पर विरोध प्रदर्शन किया।
नए मोटर यान अधिनियम के विरोध में बकावंड तहसील ड्राइवर यूनियन ने विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया था। इसके तहत तहसील के सभी वाहन चालकों ने यहां जमा होकर आंदोलन किया। ड्राइवर यूनियन के सदस्यों ने हिट एंड रन कानून का विरोध करते हुए बकावंड तहसील के मुख्य मार्ग के चौक पर बैठकर करीब दो घंटे तक प्रदर्शन किया। वाहन चालकों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ड्राइवर यूनियन के सदस्यों ने कहा कि इस कानून के लागू हो जाने से हमें बड़ा नुकसान होगा। यह कानून पूरी तरह गलत है। पुलिस अधिकारियों की समझाइश के बाद विरोध प्रदर्शन समाप्त हुआ।
