शासन की योजनाओं का लाभ लेकर खुशहाल बनें ग्रामीण किरण देव



शिविर में शामिल हुए विधायक किरण देव

जगदलपुर :- विकसित भारत संकल्प यात्रा की वैन बुधवार को जगदलपुर विकासखंड के कुम्हरावंड पहुंची। वहां आयोजित शिविर में जगदलपुर के विधायक किरणदेव भी शामिल हुए। उन्होंने विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान विभिन्न शासकीय योजनाओं से लाभ लेने हेतु ग्रामीणों को प्रेरित किया।
विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत शासकीय योजनाओं का प्रचार वाहन शनिवार को जिले की दस ग्राम पंचायतों बस्तर विकासखंड की टीकनपाल, बालेंगा व उसरी, जगदलपुर विकासखंड की कुम्हरावंड, विकासखंड लोहंडीगुड़ा की मांदर व एरमुर, दरभा विकासखंड की दरभा एवं ककालगुर और बकावंड विकासखंड की चापापदर, बोरीगांव ग्राम पंचायतों में पहुंची वैन के जरिए शासकीय योजनाओं की जानकारी देने कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सभी जगहों पर ग्रामीणों की उपस्थिति में राजस्व विभाग, खाद्य विभाग, कृषि विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पशुधन विकास विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा स्टॉल लगाकर पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिया गया। संकल्प यात्रा स्थल में स्कूली बच्चों ने शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।
मांदर के कार्यक्रम में जिला पंचायत सीईओ प्रकाश सर्वे ने उपस्थित ग्रामीणों को विकसित भारत संकल्प की शपथ दिलाई और विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को कार्ड वितरण किया। संकल्प यात्रा शिविर में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने ग्रामों को ओडीएफ और स्वच्छता के लिए प्रमाण पत्र भी दिए। साथ ही पंचायत को शत-प्रतिशत डिजिटल भू अभिलेखीकरण का प्रमाण पत्र और पात्र हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड का वितरण किया गया। कार्यक्रम में मेरी कहानी मेरी जुबानी के तहत योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों ने योजना के चलते उनके जीवन में आए बदलाव की कहानी को ग्रामीणों के साथ साझा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *