क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए प्रवेश आज


जगदलपुर :- जिला प्रशासन बस्तर के मार्गदर्शन में बस्तर के खिलाड़ियों के लिए जिला स्तरीय टेनिस बॉल किकेट प्रतियोगिता 7 जनवरी से हाता ग्राऊंड में आयोजित की जा रही है। मैच 15 -15 ओवर के होंगे। प्रतियोगिता में भाग लेने की इच्छुक टीमें 4 जनवरी तक 15 खिलाड़ियों की सूची मोबाईल नंबर एवं हर खिलाड़ी के आधार कार्ड सहित खेल विभाग इंदिरा प्रियदर्शनी स्टेडियम, मैनेजर स्टेडियम समिति सुनील पिल्ले मो. नं. 9424281132, वेदप्रकाश सोनी मो. नं. 7999155131, जोगेंद्र ठाकुर मो. नं. 9425261436 के पास जमा कर अपनी टीम का पंजीयन करा सकते हैं। प्रतियोगिता हेतु प्रवेश शुल्क 15 सौ रूपए एवं प्रवेश की अंतिम तिथि 4 जनवरी है।
विजेता टीम को 41 हजार रूपए एवं उप विजेता टीम को 21 हजार रूपए का नकद पुरस्कार एवं ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। प्रत्येक मैच में खिलाड़ियों को मैन ऑफ द मैच की ट्रॉफी दी जाएगी। मैन ऑफ द सीरीज, बेस्ट बॉलर, बेस्ट बैट्समेन, बेस्ट विकेट कीपर को पुरस्कृत किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *