मुख्यमंत्री विष्णुदेव का एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत


जगदलपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शनिवार को जगदलपुर पहुंचे। यहां मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने स्वागत किया। मुख्यमंत्री श्री साय के साथ उप मुख्यमंत्री अरुण साव एवं रामप्रताप सिंह भी जगदलपुर पहुंचे।

एयरपोर्ट पर कोंडागांव विधायक लता उसेंडी, जिला पंचायत अध्यक्ष वेदवती कश्यप, पूर्व सांसद दिनेश कश्यप, पूर्व मंत्री महेश गागड़ा, पूर्व विधायक संतोष बाफना, बैदूराम कश्यप, सुभाऊ कश्यप, राजाराम तोड़ेम बस्तर संभाग के आयुक्त श्याम धावड़े, आईजी सुंदरराज पी., कलेक्टर विजय दयाराम के., एसएसपी जितेंद्र सिंह मीणा, मुख्य वन संरक्षक द्वय श्री गुप्ता एवं श्री दुग्गा, सीईओ जिला पंचायत प्रकाश सर्वे, सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *