आदिवासी मुख्यमंत्री का आदिम परंपरा से स्वागत



जगदलपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रथम बस्तर आगमन पर बस्तरवासियों ने जगदलपुर शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर पारंपरिक आदिवासी लोकनृत्यों, पुष्प वर्षा, लोकगीतों, और शंखनाद से जोशीला स्वागत किया।

जगदलपुर शहर के माड़िया चौक, शहीद पार्क तिराहा, चांदनी चौक, हनुमान मंदिर चौक तथा अनुपमा चौक पर बस्तरवासियों के अपार जनसमूह द्वारा मुख्यमंत्री श्री साय को परंपरागत गौर मुकुट पहनाकर लोक नृत्यों और पुष्प वर्षा शंखनाद कर उनका स्वागत किया। इस दौरान उप मुख्यमंत्री द्वय अरुण साव एवं विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप तथा अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *