फरसागुड़ा संकुल में मनाया गया कहानी तिहार
भानपुरी – बस्तर ब्लॉक के फरसागुड़ा संकुल के अंतर्गत प्राथमिक शाला पदरपारा में कहानी तिहार मनाया गया । कहानी तिहार की हुई शुरुआत मां सरस्वती के पूजा अर्चना के साथ हुआ ततपश्चात कार्यक्रम में आये अतिथि,कहानीकार एवं ग्रामीणजनों का स्वागत अभिनंदन किया गया। कहानी तिहार का बच्चों ने भरपूर आनंद लेते हुए अपनी भागीदारी सुनिश्चित किये। कहानी कथन उत्सव का मुख्य उद्देश्य बच्चों के संदर्भ से जुड़ी हुई कहानी को एकत्रित कर कक्षा पहली, दूसरी व तीसरी के बच्चों के साथ कार्य करने एवं स्थानीय कहानी को संग्रह कर बच्चों को सुनने में मदद मिल सके एवं बच्चे खुलकर अपनी अभिव्यक्ति कौशल बढ़ा सके व स्थान या प्रवेश से जुड़ी कहानी को एक पुस्तक की रूप देकर सभी बच्चों तक पहुंचाया जाए ताकि सभी बच्चे इस कहानियों को सुनकर अपना आत्मविश्वास बढ़ा सके इस कहानी उत्सव में संकुल स्तर के 6 प्राथमिक शालाओं से 10- 10 बच्चे एवं शिक्षक व स्थानीय जन प्रतिनिधि,कहानीकार उपस्थित रहे।

स्थानीय कहानीकार द्वारा बच्चों को अलग-अलग स्थानीय कहानी बड़े आव भाव के साथ आनंदमय तरीके से सुनाया गया।कार्यक्रम के अंत मे सभी कहानीकार को साल भेंट कर सम्मानित किया गया । कार्यक्रम में मुख्य रूप से गांव के सरपंच श्री मती मुंगयीं बघेल,विकास पाठक संकुल प्राचार्य,संजीव शर्मा संकुल समन्वयक,गोकुल दीवान बहुभाषी कार्यक्रम समन्वयक, अशोक खलखो,नीलमणी तिग्गा, उमाशंकर साहू,प्रशांत देवांगन, कमल किशोर साहू,स्मिता टोप्पो, कल्पना बैध, गीता गुणा, भारती नागे, पद्मा बंछोर, अलीम अंसारी,प्रमिला कश्यप, निशा यादव,प्रेमकुमारी चौधरी, शकुंतला नाग,कारी नाग,गणेश पंत, स्कूलीं बच्चें व ग्रामीण जन उपस्थित रहे।
