आयुक्त ने की निर्माण कार्यों की समीक्षा

जगदलपुर :- दिनांक 4/1/24 को आयुक्त हरेश मंडावी ने निर्माण कार्यों की समीक्षा की। प्रगतिरत कार्यों के संबंध में एक एक कार्यों की समीक्षा की गई। महापौर निधि के कार्यों की समीक्षा के दौरान इंजीनियर्स द्वारा बताया गया कि कई सारे फाइल अभी तक पुराने इंजिनियर द्वारा प्रदाय नही किया गया है। इस पर फटकार लगाते हुए महापौर निधि के एक एक कार्यों के संबंध में श्री अमन नेताम से जानकारी लेने पर यह संज्ञान में आया कि कुछ फाइल उनके पास है कुछ फाइल नहीं मिल रही है इस पर आयुक्त ने नाराजगी व्यक्त करते हुए श्री अमन नेताम को कारण बताओ नोटिस जारी किया है तथा एक हफ्ते के भीतर महापौर निधि के समस्त फाइल को कार्यो की वर्तमान स्थिति के आधार पर प्रस्तुत करने तथा फाइल गुम होने के संबंध में जवाब देने निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *