छत्तीसगढ़ में ड्राइवर्स आज से रहेंगे हड़ताल पर

रायपुर। छत्तीसगढ़ के ट्रक और बस चालक हिट एंड रन कानून के विरोध में एकबार फिर आज बुधवार से अनिश्चित हड़ताल पर जा रहे हैं। छ्ग ड्राईवर महासंगठन के आव्हान पर 65 हजार से अधिक चालक हड़ताल में हिस्सा लेंगे।
आंदोलन को छत्तीसगढ़ हाईवा परिवहन संघ ने भी समर्थन दिया है। छत्तीसगढ़ ड्राईवर महासंगठन के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सेन ने कहा कि केंद्र सरकार के काले कानून के विरोध के साथ हम 12 सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। ड्राईवरों के खिलाफ लाया गया कानून वापस लिया जाए। आज सुबह 11 बजे तेलीबांधा में ड्राईवर इकट्ठा होकर गाड़ियों की चाबियां मालिकों को सौपेंगे।ड्राईवरों की हड़ताल के कारण बस, ऑटो, स्कूल बस, सामान ले जाने वाली माल वाहक गाड़ियां, पेट्रोल, डीजल समेत तमाम हैवी व्हिकल्स के पहिए थम जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *