कांग्रेस भवन में मानकूराम सोढ़ी का किया गया पुण्य स्मरण



जगदलपुर :- पूर्व सांसद और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता स्व. मानकूराम सोढ़ी की 7वीं पुण्यतिथि पर बुधवार को कांग्रेस भवन में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन हुआ।
इस अवसर पर स्व. मानकूराम सोढ़ी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके श्रेष्ठ कार्यों का स्मरण किया गया। उनकी स्मृति में शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य के नेतृत्व में जिला कांग्रेस कार्यालय में बस्तर के गांधी के नाम से विख्यात पूर्व सांसद एवं पूर्व मंत्री स्व. मानकूराम सोढ़ी की पुण्यतिथि 10 जनवरी को मनाई गई। इस दौरान शहर जिलाध्यक्ष सुशील मौर्य, रविशंकर तिवारी, नरेंद्र तिवारी, धरम सोढ़ी, अंगद त्रिपाठी, जॉन सुता, भुवन झा, महेश द्विवेदी, संदीप दास, उस्मान रजा, अंकित सिंह, एनएसयूआई अध्यक्ष नीलम कश्यप, राजेश कुमार, सुलो कश्यप, हरदास बघेल, अनिल एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *