नक्सलियों के अड्डे से भारी मात्रा में हथियार बरामद


जगदलपुर। बस्तर संभाग के सुकमा जिले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस टीम ने नक्सलियों के अड्डे से भारी मात्रा में डंप हथियार और विस्फोटक सामाग्री बरामद की है।
नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना पर जिला सुकमा जिले के भेजी थाना क्षेत्र में डीआरजी एवं बस्तर फाइटर्स टीम द्वारा विशेष नक्सल विरोधी अभियान संचालित किया जा रहा था। सर्चिंग के दौरान दंतेशपुरम एवं कोराजगुड़ा के बीच की पहाड़ी पर पुलिस की गतिविधि देख नक्सली आसपास के घने जंगलों में भाग खड़े हुए। मौके पर तथा आसपास के इलाकों की सर्चिग करने पर बैरल ग्रेनेड लांचर 2 नग, 12 बोल्ट गन 1 नग, भरमार 1 नग, बीजीएल सेल 16 नग, बीजीएल कॉड्रिज 24 नग, बीजीएल पिट्टू बैग 3 नग, मैगजीन पोच 1 नग, 1 बंडल लाल कपड़ा व अन्य नक्सली दैनिक उपयोगी सामग्री बरामद की गई। अभियान पश्चात् डीआरजी एवं बस्तर फाइटर्स टीम सुरक्षित कैंप में लौट आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *