कलेक्टर ने ली जिले के ट्रांसपोर्टर, टैक्सी, बस यूनियन एवं वाहन चालकों की बैठक

सोशल मीडिया अथवा अन्य किसी माध्यम से फैला रहे भ्रामक जानकारी से सर्तक रहे

बीजापुर :- जिले में नवपदस्थ कलेक्टर अनुराग पाण्डेय ने जिले के समस्त बस संचालक, टैक्सी, बस यूनियन, ट्रांसपोर्टर एवं वाहन चालकों की बैठक लेते हुऐ हिट एंड रन मामलों के लिए लाए गए कानून के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुऐ सोशल मीडिया एवं प्रचार-प्रसार के अन्य साधनों के माध्यम से फैलायी जा रही भ्रामक जानकारी के बारे में स्पष्ट करते हुऐ कहा कि केन्द्रीय गृह मंत्रालय द्वारा यह स्पष्ट किया गया है कि नए कानून को लागू करने से पहले ट्रांसपोर्ट एशोसिएशन एवं हितग्राहियों से चर्चा करने के बाद ही फैसला लिया जाएगा। इस संबंध में किसी भी प्रकार के भ्रामक जानकारियों से सतर्क रहने को कहा।
कलेक्टर पाण्डेय ने कहा कि शासन पर विश्वास रखें कभी भी यूनियन की मांग पर हड़ताल की स्थिति निर्मित होने पर जिले में शांति और सौहार्द्रपूर्ण व्यवस्था बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। अप्रिय स्थिति में प्रशासन अपनी भूमिका निभाएगी साथ ही कलेक्टर श्री पाण्डेय ने सभी प्रतिनिधियों से आत्मीयतापूर्वक भेंट करते हुऐ परिचय प्राप्त किया।
बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंद्रकांत गवर्ना, संयुक्त कलेक्टर पवन कुमार प्रेमी, डीएसपी विनीत साहू, जिला परिवहन अधिकारी किशन मोहर, तहसीलदार बीजापुर डीआर ध्रुव सहित ट्रांसपोर्टर टैक्सी, बस यूनियन के सदस्य एवं वाहन चालक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *