खेल के प्रति रुझान बदलते बीजापुर की बानगी-रायडू


बीजापुर -कुटरू मार्ग स्थित ग्राम पंचायत गुदमा में शुक्रवार से वेंकटेश्वर क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का आगाज हुआ। बालक आश्रम के खेल प्रांगण में प्रतियोगिता रखी गई है। जिसमे स्थानीय टीमें भाग ले रही है।
प्रतियोगिता का शुभारंभ भाजपा जिला उपाध्यक्ष लव कुमार रायडू द्वारा किया गया, अन्य अतिथियों में वरिष्ठ भाजपा नेता घासी राम नाग, सरपंच कुटरू कुंवर सिंह मज्जी, बलदेव उरसा, चिन्ना राम तेलम, लालू राम पोडियम, चिन्नाराम मिच्छा मौजूद थे।
स्थानीय टीमो के बीच शुरू हुई प्रतियोगिता का ख़िताबी मुकाबला 22 जनवरी को होगा। खिताबी भिड़ंत में जो टीम विजेता बनेगी उसे पूर्व मंत्री महेश गागड़ा की ओर से 30 हजार, उपविजेता को वेंकटेश्वर क्रिकेट क्लब द्वारा 15 हजार नकद पुरस्कार, ट्राफी से नवाजा जाएगा।
खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते जिला उपाध्यक्ष रायडू ने कहा कि बीजापुर अब बदल रहा है। गुदमा जैसे दूरवर्ती इलाके में सीमित संसाधनोंके बाबजूद खेल के प्रति युवाओं का रुझान असीम सम्भावनाओ को बल दे रहा है। रायडू ने खिलाड़ियों की मांग अनुरूप प्रशासन स्तर पर जल्द ही जरूरी सुविधाएं मुहैया कराने का भरोसा भी दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *