कांग्रेस ,भाजपा समर्थितो ने थामा सीपीआई का दामन ,सीपीआई की विचारधारा से प्रभावित होकर 10 लोगों ने किया पार्टी में प्रवेश

बीजापुर :- बुधवार दिनांक10/11/2021 को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी जिला परिषद बीजापुर का बैठक कई अहम मुद्दों को लेकर रखा गया था । साथ ही बीजापुर जिले की वर्तमान स्थति, के बारे में भी चर्चा किया गया जिसमें मुख्य रूप से। जल जंगल जमीन, रोजगार ,शिक्षा,भ्रष्टाचार अहम मुद्दे रहे। इस बैठक में नैमेड, धनोरा पंचायत के कांग्रेस व भाजपा समर्थितो ने सीपीआई पार्टी की रीति नीति व सिधान्तो से प्रभावित होकर सीपीआई प्रवेश किये। जिन्हें भाकपा जिला सचिव कमलेश झाड़ी ने लाल गमछा पहनाकर स्वागत करते हुए उन्हें हर सुख दुःख में साथ देने का भरोसा दिलाते हुए पार्टी में सामिल करवाया है।
इन 10 दस सदस्यों के शामिल होने से पार्टी को और ताकत मिलेगी।और जन अधिकारों को लेकर सीपीआई गरीब, किसान, मजदूर, भूखे प्यासे लोगों के लिए लड़ाई तेज करेगी। आने वाले दिनों में जिले के कई क्षेत्र के लोग पार्टी में प्रवेश कर सकते हैं, जिनसे लगातार संपर्क जारी है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *