प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज इंफाल रवाना



जगदलपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं बस्तर के सांसद दीपक बैज आज मणिपुर की राजधानी इंफाल रवाना हो गए। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो न्याय यात्रा का आरंभ कल इंफाल से होगा और यात्रा की समाप्ति मार्च में मुंबई में होगी। यात्रा कुल 100 लोकसभा क्षेत्रों के 337 विधानसभा क्षेत्रों और 110 जिलों से होकर गुजरेगी। यात्रा कुल 6713 किमी कि सफर तय करेगी। दीपक बैज ने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो न्याय यात्रा उस मणिपुर से शुरू होगी जो महीनों से जल रहा है। सैकड़ों निर्दोष लोगो की हत्या हुई है। वहां शांति व्यवस्था कायम करने की जगह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समुद्र में गोताखोरी करते हुये फोटोशूट करवाने में व्यस्त हैं। युवा बेरोजगार हैं, किसान परेशान हैं, महिलाएं महंगाई की मार से दुखी हैं, दलित और आदिवासी अपने हक़ से वंचित हैं। मोदी सरकार अपने दो उद्योगपति मित्रों का ही भला कर रही है। राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो न्याय यात्रा से देश की एकता और अखंडता और भी मज़बूत होगी जिसे भाजपा तोड़ने में लगी हुई है। हमारा सौभाग्य है कि हम सब इस महान यात्रा में छत्तीसगढ़ से शामिल होने जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *