जकरकन भतरा कबड्डी स्पर्धा का समापन आज


बकावंड। वीर योद्धा जकरकन भतरा स्मृति ब्लॉक स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ दिनांक 15 जनवरी को मुख्य अतिथि जनपद अध्यक्ष सुखदेई बघेल एवं जनपद सदस्य तुलाराम भारती द्वारा किया गया। बकावंड महाविद्यालय प्रांगण में चल रही इस स्पर्धा का समापन 17 जनवरी को होगा।
प्रतियोगिता में बकावंड की ग्राम पंचायतों की टीमें हिस्सा ले रही हैं। ज्ञात हो कि बकावंड के महाविद्यालय का नामकरण छोटे देवड़ा ग्राम पंचायत के वीर योद्धा जकरकन भतरा के नाम पर रखा गया है। प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य अपने क्षेत्र में खेल, शिक्षा एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाना है यह प्रतियोगिता भूतपूर्व छात्रसंघ एवं महाविद्यालय के आईक्यूएसी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित की गई है। इसका समापन 17 जनवरी को होगा। प्रथम पुरस्कार 20001 रु., द्वितीय 15001 रु. और तृतीय पुरस्कार 10001 रू. नकद रखे गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *