धू धू जल उठी बस…..!


बालोद। बालोद जिले के गुरुर थाना क्षेत्र में बीती रात एक यात्री बस धू धू कर जल उठी। सारे यात्री सुरक्षित हैं। जगतरा टोल प्लाजा के पास की है। अंबे ट्रेवल्स की बस यात्रियों को लेकर अपने गंतव्य के लिए रवाना हुई थी। इसी दौरान उसमें आग लग गई और कुछ ही देर में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई। बस में धुंआ भरने से यात्रियों में अफरा तफरी मच गई और वे तेजी से नीचे उतर आए। किसी भी यात्री को नुकसान नहीं पहुंचा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *