पीएमजीएसवाय के सब इंजीनियर और भृत्य गुरुवार से हैं लापता, माओवादियों द्वारा अपहृत किये जाने की आशंका

अजय रोशन (सब इंजीनियर)

बीजापुर :- प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में पदस्थ सब इंजीनियर अजय रोशन और भृत्य लक्ष्मण परतागिरी गुरुवार दोपहर से गोरना मनकेलि से लापता हो गए हैं , दोनों चल रहे सड़क निर्माण कार्य देखने गए हुए थे । इन दोनों कर्मचारियों का माओवादियों द्वारा अपहरण किये जाने की आशंका जताई जा रही है ।
पीएमजीएसवाय के सब इंजीनियर और भृत्य मोटर सायकिल से गोरना मनकेलि की ओर सड़क निर्माण कार्य देखने गए हुए थे , उसके बाद से दोनों लापता हैं । गोरना मनकेलि पूरी तरह से माओवाद ग्रस्त क्षेत्र होने के कारण दोनों का अपहरण किये जाने की आशंका जताई जा रही है । इस बाद कि जानकारी पीएमजीएसवाय के कार्यपालन यंत्री ठाकुर ने दी है । दोनों कर्मचारियों के परिवार वाले पता साजी में लग गए हैं, किंतु समाचार लिखे जाने तक कोई जानकारी नही मिल पाई है ।

लक्ष्मण परतागिरी (भृत्य)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *