पचास लाख रुपए की लागत से बनने वाले नवीन बस स्टैंड का विधायक ने किया भूमि पूजन
बीजापुर :- शुक्रवार को बीजापुर के विधायक एवं बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष विक्रम शाह मंडावी अपने एक दिवसीय पर भोपालपटनम पहुंचे । अपने एक दिवसीय प्रवास के दौरान वे ग्राम गिलगिचा में बने नये प्राथमिक शाला भवन का लोकार्पण कर मद्देड पहुँचे और 50 लाख रुपए की लागत से बनने वाले नये बस स्टैंड का भूमि पूजन किया । मद्देडवासी लम्बे समय से बस स्टैंड की माँग कर रहे थे। विधायक विक्रम शाह मंडावी भोपालपटनम ब्लॉक के ग्राम पंचायत दुधेडा में NH सड़क मार्ग, दुधेडा से दम्पाया तक 4 किमी सड़क का भूमि पूजन भी किया । इस सड़क के बनने से ग्रामीणों के आने जाने में सुविधा होगी। इसी दौरान वे ग्रामीणों से मुलाकात कर क्षेत्र के विकास को लेकर चर्चा भी किए इसके पहले ग्राम पंचायत दूधेड़ा के ग्रामीणों ने अपने बीच आए विधायक विक्रम शाह मंडावी का जोशीला स्वागत किया।
