आदिवासी हल्बा समाज की महासभा एवं युवा महोत्सव की बनी कार्ययोजना
बकावंड। आदिवासी हल्बा समाज 18गढ़ महासभा मुख्यालय बड़ेडोंगर युवा प्रकोष्ठ के तत्वावधान में संभाग बड़ांजी के ओड़िशा स्थित आश्रित गढ़ सालमी में संभाग बड़ांजी युवा प्रकोष्ठ के संयोजन में महासभा युवा प्रकोष्ठ कार्यकारिणी द्वारा 17 फरवरी को आयोजित होने वाले युवा महोत्सव सह करियर मड़ई मार्गदर्शन ‘हम होंगे कामयाब’ के सफल संचालन के लिए के लिए ओडिशा राज्य के सालमी में बैठक रखी गई। बैठक में युवा महोत्सव के लिए संपूर्ण कार्ययोजना तैयार की गई।
युवा महोत्सव में जल, जंगल, जमीन के संरक्षण, वन अधिकार, शिक्षा, स्वास्थ्य , रोजगार, स्वरोजगार, युवक -युवती सम्मेलन आदि विषयों पर समाज के युवाओं के लिए कार्यशाला आयोजित की जाएगी। कार्यशाला में समाज के ही उच्च प्रशासनिक अधिकारियों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। वार्षिक महासभा एवं युवा महोत्सव में छत्तीसगढ़ के अलावा अन्य राज्यो में निवासरत 18 गढ़ महासभा के सदस्य शामिल होंगे। विषयों पर चर्चा करते हुए वार्षिक महासभा एवं युवा महोत्सव को सफल बनाने के लिये सभी से आग्रह किया गया। बैठक में 18 गढ़ युवा प्रकोष्ठ महासचिव रूपेंद्र मांझी 18 गढ़ महिला प्रकोष्ठ की महासचिव जमुना बाकड़ा, सर्व आदिवासी समाज बस्तर जिला के सचिव महेंद्र राणा, वरुण साहनी 18 गढ़ महासभा मीडिया प्रभारी एवं गढ़ अध्यक्ष कोटपाड़ युवा प्रकोष्ठ, प्रवीण भोयर 18 गढ़ महासभा सहसचिव युवा प्रकोष्ठ, टेमनाथ शार्दूल गढ़ सचिव बड़ाजी, जेमलता मांझी अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ बड़ाजी, भुवन बिरकुलिया अध्यक्ष गढ़ बड़ाजी युवा प्रकोष्ठ, नकुल मांझी सालमी गढ़ अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ छिंदगढ़ अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ व सभी चारों गढ़ उपगढ़ के युवा अध्यक्ष उपाध्यक्ष सचिव, महिला प्रकोष्ठ व स्थानीय युवा युवती उपस्थित थे।
