जन उम्मीदों को पूरा करेगा साय सरकार का बजट – स्वाधीन जैन



रायपुर। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा छत्तीसगढ़ के प्रदेश मीडिया प्रभारी स्वाधीन जैन ने विष्णुदेव साय सरकार के पहले बजट पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि साय सरकार की पहली बजट से युवाओं महिलाओं और किसानों को विशेष लाभ होने वाला है। यह बजट जन उम्मीदों को पूरा करेगा और छत्तीसगढ़ को विकास का नया आयाम देगा।
मीडिया प्रभारी स्वाधीन जैन ने रायपुर में जारी एक बयान में कहा कि 5 साल में कांग्रेस सरकार ने छत्तीसगढ़ को आर्थिक दृष्टि से कमजोर कर दिया था। अर्थव्यवस्था का ग्राफ नीचे चला गया था, वह अब ऊपर उठेगा और हमारा प्रदेश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच के अनुरूप विकासशील से विकसित होने की ओर अग्रसर होगा प्रदेश में घर-घर सुख समृद्धि आएगी। श्री जैन ने कहा है कि बजट में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने सभी वर्गो के हितों का ध्यान रखा है। किसानों, महिलाओं, मजदूरों, युवाओं, व्यापारियों के कल्याण के लिए समुचित व्यवस्था बजट में की गई है। उन्होंने कहा है कि अब छत्तीसगढ़ विकास की नई उड़ान भरेगा और विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में अहम योगदान दे सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *