भाजपा के पूर्व विधायक के संरक्षण में जिलाउपाध्यक्ष कर रहे गुंडागर्दी – लालू राठौर
आरोपी भाजपा जिलाउपाध्यक्ष पर उचित कार्यवाही नहीं होने पर किया जायगा उग्र आंदोलन -लालू राठौर
बीजापुर :- जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष लालू राठौर ने बुधवार 14 फ़रवरी को कांग्रेस भवन में प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए कहा कि पूर्व विधायक महेश गागड़ा के संरक्षण में भाजपा जिलाउपाध्यक्ष लव कुमार रायडू खुले आम गुंडागर्दी पर उतर आये हैं। भाजपा जिलाउपाध्यक्ष द्वारा मंगलवार 13 फ़रवरी को कांग्रेस के विधायक प्रतिनिधि अभिषेक ठाकुर पर स्टेट बैंक के पास गली गलौच करते हुए लोहे राड से जानलेवा हमाला कर दिया, इस हमले में अभिषेक ठाकुर के सीने और हाँथ में चोटें आई हैं।
जिलाध्यक्ष लालू राठौर ने आगे कहा कि बीजापुर जैसे शांत क्षेत्र में भाजपा जिलाउपाध्यक्ष का यह कृत्य निश्चित ही चिंताजनक है। ऐसी घटनाओं से आपसी सदभाव बिगड़ता है। जिला प्रशासन इस घटना को गंभीरता से लेते हुए भाजपा जिलाउपाध्यक्ष पर तत्काल कानूनी कार्यवाही करे, अन्यथा जिला कांग्रेस कमेटी आंदोलन करेगी जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।
प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष लालू राठौर ने कहा की भाजपा जिलाउपाध्यक्ष लव कुमार रायडू पर्व विधायक महेश गागड़ा के सबसे ज्यादा करीबी हैं, यही कारण हैं की उन्हें पूर्व विधायक का सीधा संरक्षण प्राप्त हैं। इसी वजह से भाजपा जिलाउपाध्यक्ष दिन दहाड़े लोगों के साथ गली गलौच, मार पिट करते हुए गुडागर्दी के उतारू हो गए हैं। प्रदेश में ज़ब से भाजपा की सरकार बनी है तब से लव कुमार रायडू जैसे आपराधिक प्रवृति के लोगों को पूर्व विधायक का संरक्षण मिला हुआ हैं।
लालू राठौर ने आगे कहा कि एक तरफ भाजपा सबका साथ, सबका विकास और सबका विकास का नारा देती है, वहीं दूसरी ओर लव कुमार रायडू जैसे आपराधिक प्रवृति के लोग पूर्व विधायक के संरक्षण में गुंडागर्दी कर दहशत का माहौल बना रहे है। जिला कांग्रेस कमेटी भाजपा से पूछना चाहती हैँ कि क्या वे पूर्व विधायक के संरक्षण में जान लेवा हमला करने वाले भाजपा उपाध्यक्ष के कृत्य का समर्थन करती हैँ या उपाध्यक्ष पर कार्यवाही करेगी। इस दौरान जिलापंचायत अध्यक्ष शंकर कुडियम, नगर पालिका अध्यक्ष बेनहूर रावतिया, जिला पंचायत सदस्य नीना रावतिया उद्दे, सरिता चांपा, सुखदेव नाग, दशरथ कुंजाम, संतोष गुप्ता, बबलू खत्री, राजेश जैन सहित कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
