बिना बैठक बुलाये फर्जी तरिके से अपील करना दुर्भाग्यपूर्ण -किशोर नाग
मामला करोड़ो रूपये के हाईब्रिड बीज के हेराफेरी का
छोटे कपसी (राजदीप शर्मा ):- कापसी/प्रभारी प्रबंधक मुकुंद राय लैंप्स बड़े कापसी दिनांक 23,02, 2024 को न्यायालय उप पंजीयक सहकारी संस्थाएं कांकेर में अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने उपस्थित नहीं हुए तो न्यायालय उप पंजीयक ने प्रभारी प्रबंधक मुकुंद राय को अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने अंतिम अवसर प्रदान करते हुए उपायुक्त सहकारिता एवं उप पंजीयक सहकारी संस्थाएं कांकेर ने स्मरण पत्र प्रेषित किया है स्मरण पत्र क्रमांक/उ प का/विधि/2024/1339 कांकेर दिनांक 29,02, 2024 के माध्यम से मुकुंद राय प्रभारी प्रबंधक को दिनांक 4 3.2024 दिन सोमवार को माननीय उपायुक्त एवं उप पंजीयक सहकारी संस्थाएं कांकेर में उपस्थित होना है ज्ञात हो कि करोड़ों रुपए के हाइब्रिड बीज वितरण घोटाले मामले में पूर्व प्रबंधक को बचाने वर्तमान प्रबंधक मुकुंद राय ने अपने अधिकारी के स्थगन आदेश को चैलेंज कर फर्जी तरीके से रायपुर पंजीयक को अपील किया गया था जिसके तारतम्य में प्रभारी प्रबंधक मुकुंद राय को अपना स्पष्टीकरण बताओ नोटिस जारी किया गया था दिनांक 23 ,02 2024 बिना सूचना के प्रभारी प्रबंधक अनुपस्थित रहे स्मरण पत्र के माध्यम से सूचित किया गया है की प्रभारी प्रबंधक मुकुंद राय को अंतिम अवसर प्रदान किया जा रहा है इस अवसर पर वह खुद उपस्थित होकर स्पष्टीकरण नहीं देने की स्थिति में सेवा नियम 2018 के अनुसार कार्रवाई की जाएगी इसके लिए प्रभारी प्रबंधक मुकुंद राय स्वयं जिम्मेदार होंगे इस संबंध में पूर्व लैंप्स के अध्यक्ष किशोर नाग ने बतलाया प्रभारी प्रबंधक मुकुंद राय ने जब माननीय उच्च न्यायालय पंजीयक रायपुर में अपील प्रस्तुत किया तब मैं अध्यक्ष मनोनीत था उसके बावजूद बिना बैठक बुलाए फर्जी तरीके से अपील करना दुर्भाग्यपूर्ण है जांच होनी चाहिए
