राजेश दसोड़े भाजपा के जिला मंत्री नियुक्त


दल्ली राजहरा। भाजपा की बालोद जिला इकाई में खनिज नगरी दल्ली राजहरा के कर्मठ नेता राजेश दसोड़े को जिला मंत्री नियुक्त किया गया है। राजेश दसोड़े की नियुक्ति से स्थानीय कार्यकर्ताओं और दलित समाज के लोगों में खुशी छा गई है। माना जा रहा है कि राजेश को महत्वपूर्ण दायित्व मिलने से लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को बड़ा लाभ होगा।
ऐन लोकसभा चुनाव से पहले राजेश दसोड़े की इस नियुक्ति को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। दसोड़े दलित समाज में अच्छी पकड़ रखते हैं। वे मृदुभाषी हैं और अपनी कार्यकुशलता एवं बेदाग व बेहतर छवि के कारण पार्टी को लोकसभा चुनाव में फायदा मिलेगा। राजेश दसोड़े सांसद प्रतिनिधि कांकेर लोकसभा क्षेत्र, मंडल अध्यक्ष, नगर पालिका में एल्डरमैन, युवा मोर्चा अध्यक्ष
का दायित्व बखूबी सम्हाल चुके हैं। उन्होंने जनहित में अनेक कार्य कराए हैं। समूचे दल्ली राजहरा क्षेत्र में राजेश दसोड़े काफी लोकप्रिय हैं।. खासकर अनुसूचित जाति जनजाति वर्ग के लोगों के बीच उनकी लोकप्रियता का कोई मुकाबला नहीं है। पार्टी संगठन द्वारा सौंपे जाने वाले हर दायित्व पर खरा उतरने के लिए जी जान लगाकर काम करना राजेश दसोड़े की तासीर रही है। पार्टी सत्ता में न रहे तो भी राजेश दसोड़े की सक्रियता हमेशा बनी रहती है। सत्ता में रहने पर भी उन्होंने अपने पद का कभी दुरूपयोग नहीं किया। जिला भाजपा बालोद में मंत्री पद मिलने पर राजेश दसोड़े ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, जिला अध्यक्ष —– और अन्य वरिष्ठ नेताओं के प्रति आभार व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *