कांग्रेस ने गंगालूर आवासीय बालिका पोटाकेबिन की कक्षा बारहवीं की छात्रा के साथ हुई अनैतिक घटना की जांच हेतु 08 सदस्य समिति का किया गठन

बीजापुर :-  जिले के गंगालूर आवासीय बालिका हाई स्कूल पोटाकेबिन कक्षा बारहवीं में अध्य्यनरत छात्रा के गर्भवती होने व नवजात बच्चे को जन्म देने की घटना को गंभीरता से लेते हुए छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने बालोद विधायक श्रीमती संगीता सिन्हा के नेतृत्व में आठ सदस्यीय जांच समिति का गठन किया है,
जिसमें 1. बालोद विधायक श्रीमती संगीता सिन्हा संयोजक, 2. विधायक सिहावा श्रीमती अंबिका मरकाम सदस्य 3. विधायक भानुप्रतापपुर श्रीमती सावित्री मण्डावी सदस्य 04.अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी कांकेर श्रीमती सुभद्रा सलाम सदस्य,05 अध्यक्ष जिला पंचायत नारायणपुर श्रीमती श्यामबति नेताम सदस्य,06अध्यक्ष जिला पंचायत दंतेवाड़ा सुश्री तुलिका कर्मा सदस्य,07 सदस्य जिला पंचायत बीजापुर श्रीमती नीना रावतिया उद्दे,08 अध्यक्ष जनपद पंचायत बीजापुर श्रीमती बोधि ताती सदस्य आदि शामिल है।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने जांच समिति के सदस्यों से आग्रह किया है कि, वे अविलंब प्रभावित गांव / छात्रवास का दौरा कर पीड़ित परिवार सहित स्थानीय ग्रामवासियों/छात्रवास के अधिकारियों से भेंट / चर्चा कर घटना की वस्तुस्थिति से अवगत होकर अपना प्रतिवेदन प्रदेश कांग्रेस कमेटी को प्रेषित करेंगे। जाँच दल के संयोजक श्रीमती संगीता सिन्हा ने कहा है कि 15/03/2024 को आठ सदस्यीय जाँच दल गंगालूर जाएगी और घटना की जाँच कर समग्र जाँच प्रतिवेदन प्रदेश कांग्रेस कमेटी को प्रेषित करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *