मातारानी की प्रतिमा के साथ में निकली शोभायात्रा




जगदलपुर। पुराणों में सर्वश्रेष्ठ पुराण देवी भागवत महापुराण है। इसके श्रवण से जहां प्राणी मां के अनंत आशीर्वाद का पात्र बनता है, वहीं जीवन में सुख, शांति और प्रतिष्ठा प्राप्त होती है। मां को प्रसन्न करना मतलब प्रकृति को प्रसन्न करना है।
उक्त बातें जिला पत्रकार संघ द्वारा मां दंतेश्वरी मंदिर में आयोजित श्रीमद् भागवत महापुराण के प्रथम दिवस पर महामाया धाम पाटन से पधारे आचार्य पंडित कृष्ण कुमार तिवारी ने कही। कथा प्रारंभ होने के पहले भगवान जगन्नाथ मंदिर से मां दुर्गा की प्रतिमा के साथ शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं और तथा विभिन्न समाजों के लोग शामिल हुए। यह शोभायात्रा जगन्नाथ मंदिर से गोल बाजार चौक, मिताली चौक, पैलेस रोड होती हुई मां दंतेश्वरी मंदिर पहुंची।
कथा स्थल में आज सबसे पहले मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की गई। विभिन्न ग्रहों तथा देवी- देवताओं का आह्वान कर वेदी स्थापित की गई। इस मौके पर बड़ी संख्या में भक्तजन उपस्थित थे। प्रथम दिवस की कथा समाप्ति के बाद मां दंतेश्वरी मंदिर से मां दुर्गा के नौ रूपों में से एक मां शैलपुत्री की पालकी निकाली गई। यह पालकी दंतेश्वरी मंदिर से सिरहासार चौक, गोल बाजार, पैलेस रोड होती हुई दंतेश्वरी मंदिर पहुंची। पालकी यात्रा में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु जयकारा लगाते हुए शामिल हुए। मां आरती पश्चात प्रसाद वितरित किया गया।

आज के कार्यक्रम
शनिवार 16 मार्च को दोपहर 3 बजे से महाकाली, महालक्ष्मी, मां सरस्वती, दुर्गा उत्पत्ति, सृष्टि उत्पत्ति कथा सुनाई जाएगी और नवरात्रि विधान नियम की विस्तृत जानकारी भक्तों को दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *